ALL RIGHTS RESERVED

DMCA.com Protection Status

सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Translate

हुनर: नये उड़ान की शुरुआत

हुनर: नये उड़ान की शुरुआत



तू लड़ उन आंधियों से
यही हुनर कल काम आएगा
सब्र कर परेशान न हो
ये इम्तिहान का वक्त है
देखना कल का सूरज
एक नई किरण के साथ आएगा

तू पूछ उस गिरती बारिश से
उनका भी तजुर्बा तेरे काम आएगा
जिनके द्रव्यमान हल्के न हो
फिर भी बादलों में तैर दिखाया है
देखना कल ये हुनर
नए पंख के साथ आएगा

तू लड़ उन आधियों से
यही हुनर कल काम आएगा

                   - अमरजीत

amarjeet poetry shayari




टिप्पणियाँ

Copyright (c) 2021 AMARJEET POETRY All Right Reserved